पौड़ी: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Pauri, Garhwal | Jul 6, 2025 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। जिला भाजपा कार्यालय पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आवाह्न किया।