पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बिजली ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी
सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब बुद्धा कॉलोनी इलाके में दिनदहाड़े अपराधियों ने स्कूटी सवार बिजली ठेकेदार को गोली मार दी। बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड के कैंपस में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक राजेश कुमार लाइट डेकोरेशन का काम करता था। स्काउट गाइड के कैंपस में डेकोरेशन का काम मिला था।