गुना: कोलुआ गांव: मंदिर में आग, 150 साल पुराना पेड़ जला, पर मंदिर सुरक्षित, लोगों ने कहा चमत्कार!
Guna, Guna | May 18, 2026 गुना ग्रामीण के ग्राम पंचायत देवरी मार के ग्राम कोलुआ के मंदिर पर आग लग गई। 18 मई को वायरल वीडियो में जैसा ग्रामीणों ने बताया, आग की चपेट में आने से 150 साल पुराना मंदिर से लगा हुआ पेड़ जल गया और आधा पेड़ जलने के कारण टूटकर गिर गया। मंदिर पूरी तरह से सुरक्षित है कोई नुकसान नहीं हुआ। लोग बोले भगवान का चमत्कार है। आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हुआ।