जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर कोंच-नदीगांव मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने 5 नामजद समेत 10–12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर चार थानों की पुलिस और क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे, परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और हालात को नियंत्रित किया जालौन पुलिस
Jalaun, Jalaun | Aug 2, 2026