कोल: जवाँ में किशोरी के साथ कई महीनों से दंबग कर रहा दुष्कर्म, पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
Koil, Aligarh | May 23, 2025 दरसअल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना जवाँ इलाके के कस्बा जवाँ से सामने आई है।जहाँ पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।परिवार का आरोप है कि दबंग उसकी 14 वर्षिय बेटी के साथ डरा धमका कर पिछले कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा है।किशोरी ने बीते दिनों घटना से परिवार को अवगत कराया जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।