कोल: गभाना में तैनात हेड कांस्टेबल की पीलिया बीमारी से हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Koil, Aligarh | May 23, 2025 गभाना में तैनात हेड कांस्टेबल की पीलिया बीमारी के चलते मौत हो गई। 37 वर्षीय उमेश बाबू वर्ष 2006 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले तीन वर्षों से बाहर थाना गभाना में तैनात थे। पिता के मुताबिक 20 दिन पहले उमेश को पीलिया हुआ था। बीमारी के चलते उमेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 20 दिन चले इलाज के बाद गुरुवार रात्रि उनकी मौत हो गई।