कोल: वार्ड 44 में जल भराव और गंदगी से परेशान स्थानीय लोगों ने संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के साथ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | May 23, 2025 शहर के वार्ड 44 में जल भराव और गंदगी से स्थानीय लोग परेशान है। गंदगी और जलभराव के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम आशुतोष कुमार को दिया है।