बांसगांव: हटवार में निराश्रित साँड़ के हमले से वृद्ध की मौत, नाराज ग्रामीणों ने बांसगांव-खजनी मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन
बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव में गुरुवार को निराश्रित साँड़ के हमले में 70 वर्षीय अगर्दी यादव की मौत हो गई। वह घर से बाहर निकले थे, तभी साँड़ ने उन्हें पटक दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बांसगांव-खजनी मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी साँड़ के हमले से पहले भी एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हो चुके हैं।