जोधपुर: RBI की ओर से सरदारपुरा थाने में नकली नोट के मामले में केस करवाया गया दर्ज
जोधपुर में RBI की ओर से नकली नोट के मामले में सरदारपुरा थाने में केस दर्ज करवाया गया है।RBI के जयपुर के प्रबंधक सुमेल अहमद ने थाने में केस दर्ज करवाया और बताया कि मई 2023 से अप्रैल 2024 तक बैंक को अलग-अलग बैंक की तिजोरियों से नोट भेजे गए थे इसकी जांच में नोट नकली पाए गए।इसमें 100, 50 व 2000 के नोट शामिल है पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।