जोधपुर: BJS के मटकी चौराहा क्षेत्र में युवक से मारपीट, दुष्कर्म के केस में फसाने की धमकी, महामंदिर थाना पुलिस जांच में जुटी
जोधपुर के BJS के मटकी चौराहा क्षेत्र में रहने वाले युवक से मारपीट और दुष्कर्म के केस मेंफ़साने की धमकी दी गई।महामंदिर थाने में पीड़ित के मालिक कुलदीप की तरफ से केस दर्ज करवाया, उसने पुलिस को बताया कि 9 मई को उसके स्टाफ बॉय के साथ कुछ लोगों ने कमरे में बंद करके मारपीट की और उसके साथ आई युवतियों द्वारा कपड़े फाड़ दिए गए।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।