जोधपुर: नागोरी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
जोधपुर के नागोरी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक ने अपने घर में पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने उसके भाई निर्मल प्रजापत की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।