जोधपुर: 12वीं रोड चौराहे से युवाओं ने महिला आरक्षण के खिलाफ रैली निकाल किया प्रदर्शन
जोधपुर में आज मंगलवार को महिला आरक्षण के खिलाफ युवाओं ने 12वीं रोड चौराहे से रैली निकाली और प्रदर्शन किया। युवाओं की यह रैली 12वीं रोड चौराहे से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सोपा गया। युवाओं ने 50% महिला आरक्षण बिल रद्द करने की मांग की, साथ ही महिला आरक्षण को युवाओं के रोजगार के लिए घातक बताया।