संडीला: बघौली क्षेत्र में ट्रैक के बीच मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी शिनाख्त में जुटी, शव को मर्चरी में रखा गया
Sandila, Hardoi | Apr 10, 2026 बघौली रेलवे स्टेशन बघौली से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़पुर के पास एक व्यक्ति के ट्रैक के बीच पड़े होने की खबर मिली।सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची।जांच के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति दोनों रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा हुआ था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और वह अज्ञात बताया जा रहा है।