🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी के प्रयोगशाला परिचारक श्री शुक्ला का सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न
🔳कटनी - शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में पदस्थ प्रयोगशाला परिचारक श्री सतीश शुक्ला के सेवानिवृत्ति अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्री शुक्ला मंगलवार को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।
श्री सतीश शुक्ला ने अपनी सेवायात्रा का शुभारंभ 14 जून 1988 को शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर से किया। इसके पश्चात 10 जुलाई 1990 को स्थानांतरण उपरांत उन्होंने शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं। चार दशकों से अधिक लंबे सेवाकाल में उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।
अपने सेवाकाल के दौरान श्री शुक्ला ने महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं के सुचारु संचालन, विद्यार्थियों के सहयोग तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विश्वविद्यालय संबंधी जटिल कार्यों के त्वरित एवं सटीक समाधान में उनकी दक्षता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके सौम्य व्यवहार और सहयोगात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें महाविद्यालय परिवार में विशिष्ट पहचान दिलाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में श्री शुक्ला के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल सदैव सकारात्मक और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने हर परिस्थिति में संस्थान के हितों को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।
समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्री शुक्ला के दीर्घ, गौरवपूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी उनका अनुभव समाज एवं परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजयकांत भारद्वाज ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. विमला मिंज द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चुतुर्वेदी, के.जे. सिंहा, बंदना मिश्रा, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, के.जे. सिन्हा, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. रोशनी पाण्डेय, डॉ. शिल्पी कुमारी सिंह, डॉ. अर्पित द्विवेदी, नागेन्द्र यादव, पकंज सेन, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, भीम बर्मन, प्रेमलाल कॉवरे, डॉ. फूलचंद कोरी, विनीत सोनी, आंजनेय तिवारी, प्रियंका सोनी, सृष्टि श्रीवास्तव, आरती वर्मा, नम्रता निगम, डॉ. सोनिया कश्यप, रिचा दुबे, डॉ. श्रद्धा वर्मा, श्वेता कोरी, डॉ. मैत्रयी शुक्ला, देववती चक्रवर्ती, डॉ. प्रतिमा सिंह, रत्नेश कुशवाहा, डॉ. वंदना चौहान, मीनाक्षी वर्मा, डॉ. राजीव मिश्रा, पूजा सिंह राजपूत, अशोक परौहा, मनोरमा तिवारी, शशिकांत वर्मा, रविन्द्र दुबे सहित महाविद्यालय के समस्त कार्यलयीन स्टॉफ की उपस्थिति रही।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
8 views | Katni, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026