मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बस्ती के पास चोपन चुनार रेल मार्ग गुजारा है। सोमवार मंगलवार की देर रात बस्ती का एक व्यक्ति शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गया था। वापस लौटते समय रेलवे लाइन पर पड़ा एक छत विछत शव देख घबरा गया। जिसकी जानकारी बस्ती वालों को हुई सूचना पर पहुंची पुलिस ने। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।