जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जालौन द्वारा आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलैक्ट्रेट सभागार, उरई में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने, नकल एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
5 views | Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026