अमरोहा: गजरौला में दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या, परिजनों ने पीएम हाउस पर किया बवाल, बुलडोजर चलाने की मांग
Amroha, Amroha | Aug 16, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पखरौला में युवक संजय की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। सुबह पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। जहां रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे मृतक के परिजनों ने आरोपी मुस्लिम समुदाय के लोगों पर कार्यवाही, घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। साथ ही मांग करते हुए पीएम हाउस के बाहर जोया रोड पर जाम लगा दिया।