ग्वालपाड़ा: कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़, कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा
ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर शाहपुर, पीरनगर, झिटकिया और वीरगांव चतरा सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई। भक्तों ने मां दुर्गा को चुनरी, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्