कहरा: लालगंज गांव में 8 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी
उधार में दिए आठ हजार रुपये वापस मांगने पर लालगंज गांव के वार्ड 13 में दो लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी जिससे व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम वीरेन कुमार बताया जा रहा है जिसके साथ अभिषेक साह और ललित शाह ने मिलकर मारपीट की। बता दें कि पीड़ित ने अभिषेक साह को रुपये उधार में दिए थे जिन्हें वह वापस नहीं कर रहा था।