कहरा: बैजनाथपुर ओपी थाना के सबेला गांव में मिठाई खाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली एक जख्मी प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती
बैजनाथपुर ओपी थाना के सबेला गांव वार्ड 5 में दुकान में मिठाई खाने के बाद दुकानदार के द्वारा रुपए मांगने पर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी की इस घटना में एक दुकानदार जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी दुकानदार का नाम वीरेंद्र यादव बताया जा रहा है।