कहरा: बुनियादी केन्द्र,कहरा में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साईकिल,बैटरी चालित रिक्शा,बैशाखी एवं अन्य उपकरण काDM ने किया वितरण
बुधवार को सहरसा के बुनियादी केंद्र कहरा में जिला दिव्यांग व सशक्तिकरण कोषांग द्वारा आयोजित आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल, बैटरीचालित रिक्शा,वैशाखी तथा अन्य उपकरण का वितरण अपने हाथों से किया।उन्होंने मौजूद अधिकारी को दिव्यांगजनों के लिए आए सामग्री को ससमय वितरण करने का निर्देश दिया।