गाज़ियाबाद: थाना नन्दग्राम पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद
सोमवार को नंदग्राम पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजनगर एक्सटेंशन पुस्ता रोड पर सिटी फॉरेस्ट कट के पास से प्रिंस नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।