गाज़ियाबाद: थाना लिंकरोड पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध 72 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम बरामद
सोमवार को थाना लिंकरोड पुलिस टीम ने 22 वर्षीय सलमान नाम के 1 शातिर अभियुक्त को चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर पैसिफिक मॉल के पास महाराजपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से अवैध 72 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।