मुज़फ्फरनगर: आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मंत्री-विधायक के खिलाफ टिप्पणी, भीम आर्मी के नेता सलाखों के पीछे
सोशल मीडिया पर मंत्री और विधायक के पुतले फूंकने की वीडियो बनाकर धमकी देने वाले भीम आर्मी नेता विकास कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गत दिनों तितावी थाना क्षेत्र से एक छात्र लापता हो गया था, जिसको लेकर परिजनों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इसी बीच विकास कुमार ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।