मुज़फ्फरनगर: अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, नशे के लिए चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और उपकरण बरामद
नई मंडी पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर शातिर चोर अभिषेक पुत्र महकार और फरमान पुत्र इरशान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक रेहड़ा, दो मोटरसाइकिल के खुले पार्ट्स, मोटरसाइकिल खोलने के उपकरण और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे का खर्च निकालने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।