मुज़फ्फरनगर: कुटेसरा गांव में स्कूल बस विवाद खूनी झगड़े में तब्दील, बस चालक ने किसान को पीटा, गंभीर रूप से घायल
चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा गांव से शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मेहरबान का बेटा शहजाद सुबह अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में इंपीरियल पब्लिक स्कूल की बस खड़ी मिली। शहजाद ने बस चालक से वाहन हटाने को कहा, इसी बात पर विवाद बढ़ गया।आरोप है कि बस चालक ने अपने बेटे और साथियों को बुलाकर शहजाद पर हमला कर दिया।