मुज़फ्फरनगर: 33 लाख की ठगी का पर्दाफाश, सेवानिवृत्त अभियंता से हुई ठगी, महिला पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
साइबर थाना पुलिस को पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता आरके गोयल से 33 लाख रुपये की ठगी की गई है। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पहले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब 3 दिन तक राजस्थान में डेरा डालने के बाद तीसरे आरोपी दीपक जाखड़ को पकड़ लिया।आरोपी ने एटीएम से 12 लाख रुपये निकाले थे और उसके 5 खातों में 7 करोड़ रुपये से लेनदेन हुआ।