बिहटा: नेउरा में ईस्ट एंड वेस्ट स्कूल के पास पुलिस ने स्कॉर्पियो से 393 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, दो गिरफ्तार
Bihta, Patna | May 27, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरा के ईस्ट एंड वेस्ट स्कूल के समीप से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो पर लदी 393 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। साथ इस मामले में दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए जुटी हुई। जिसकी पहचान दानापुर के गुड्डू कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में की जा रही है।