भरथना: लखना कालका देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में जोखिम भरा सफर
शारदीय नवरात्र में लखना स्थित कालका देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार शाम पांच बजे रिकॉर्ड किए गए वीडियो में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक सवार होकर मंदिर जाते नजर आए। ट्रॉलियों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी बैठे थे, जबकि कुछ लोग ट्रैक्टर की बॉडी पर बैठकर सफर कर रहे थे।ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है.