रातू: चैनगढ़ा पंचायत में विधिक सेवा प्राधिकार का जागरूकता शिविर आयोजित
Ratu, Ranchi | Jan 14, 2025 चैनगढ़ा पंचायत के सचिवालय भवन में मंगलवार 2 से 5:30 बजे तक विधिक सेवा प्राधिकार की एक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। आयोजन में उपस्थित ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी,दहेज प्रथा, पारिवारिक हिंसा, जमीन विवाद सहित अन्य विवादों का समाधान एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गयी।