रातू: रांतू थाना के झिरी कमड़े में भारी मात्रा में नकली शराब बरामद, 1 व्यक्ति और 4 वाहन ज़ब्त
Ratu, Ranchi | Jan 12, 2025 रांतू थाना में नकली शराब बनाने की गुप्त सूचना पुलिस अधिक्षक ग्रामीण रांची को शनिवार रात्रि 12:30 बजे मिली। जांच सत्यापन के दौरान पुलिस उपाधिक्षक रांची ने रांतू थाना सहित टीम का गठन कर सूर्या नगर कमड़े स्थित मोहल्ला के एक मकान में 4 वाहन, एक व्यक्ति सहित भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने के समान को जप्त किया। मामले की जानकारी रविवार 5:30 बजे दी गयी।