#अलीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, काली पट्टी बांध जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ता, चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी, आयोग से इस्तीफे की मांग,अलीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और चुनाव आयोग व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारों के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। काफी देर तक चले प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। यह प्रदर्शन थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के बाहर किया गया।
#Aligarh #Congress #Protest #ElectionCommission #BJP
Koil, Aligarh | Sep 28, 2026