घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के चोपना सत्संग बिहार-3 में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कराई जांच
क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने और लोगों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से घोड़ाडोंगरी के चोपना स्थित सत्संग बिहार-3 में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए और विशेषज्ञों के माध्यम से अपनी आंखों की जांच कराई।