आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर द्वारा अनुमंडल कार्यालय, सदर खगड़िया का निरीक्षण
आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर द्वारा अनुमंडल कार्यालय, सदर खगड़िया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई एवं लंबित कार्यों को कम करने, न्यायालय से संबंधित वादों के त्वरित निष्पादन, राजस्व शाखा के कार्यों, हल्का राजस्व एवं अमीन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
साथ ही निर्वाचन संबंधी कार्यों एवं राज्य सरकार की नीलाम पत्र शाखा से संबंधित मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
#Khagaria #DistrictAdministration #MungerDivision #OfficeInspection #Revenue #Election #NilamPatra
Khagaria, Bihar | Aug 12, 2026