गुना नगर: गुना: एसपी ने जिले के 9 थाना प्रभारियों का किया तबादला, आदेश जारी
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने 9 अप्रैल देर रात को जिले के 9 थानों के प्रभारीओ का ट्रांसफर कर बदल दिया है। पुलिस थाना कोतवाली आरोन म्याना राघोगढ़ जामनेर चाचौड़ा सिरसी धरनावदा थाना प्रभारी को हटाकर नए पुलिस अधिकारियों को थाना प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने कहा, जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।