मंडला: रसोईया उत्थान संघ समिति ने रसोइयों को हटाने के आदेश वापस लेने की मांग के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Mandla, Mandla | Apr 28, 2026 मंडला में मिड डे मील से जुड़े रसोइयों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। रसोईया उत्थान संघ समिति ने जिले के रसोइयों को हटाए जाने के आदेश के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे समिति के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की।