घाटोल: घाटोल क्षेत्र के रुजिया गांव में जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में घाटोल थाने में मामला दर्ज
घाटोल थाना क्षेत्र के रुजिया गांव मे जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जीवतराम पिता खातु डामोर निवासी हिम्मतसिंह का गड़ा ने जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए लक्ष्मण पुत्र बापूलाल निवासी रुजिया सहित चार जनों के खिलाफ घाटोल थाने में रिपोर्ट दी हे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।