तरारी: लक्ष्मी इंग्लिश पुर में भैंस चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Tarari, Bhojpur | Jul 10, 2026 इमादपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भैंस चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को लक्ष्मी इंग्लिशपुर गांव में रोहतास जिले के एक युवक को चोरी के शक में पकड़कर ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।