बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव की है, जहां दबंगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। मृतक की पहचान नाथो सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक जमीन जोतने के विवाद में दोनों पक्षों के बीच यह हिंसक झड़प हुई। घटना के बाद से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।