तरबगंज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुखवापुर गांव में करंट लगने से एक युवक की हुई मौत, सूचना पाकर पहुंची पुलिस
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुखवापुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अमित सिंह उम्र 19 वर्ष की मौत हो गई। सोमवार की सुबह वह टेंट खोल रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।