अलवर: अलवर में गिरवी सोना मांगने पर जीजा ने की अश्लील मांग, मामला दर्ज
Alwar, Alwar | May 26, 2026 पति की मौत के बाद इलाज के लिए जीजा से 20 हजार उधार लेने वाली महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बाली, नोज पिन, सोने का ओम सहित गहने गिरवी रखे थे। महिला का कहना है कि एक माह बाद पूरी रकम लौटाने के बावजूद जीजा गहने नहीं लौटा रहा। दोबारा मांगने पर उसने अश्लील प्रस्ताव रखा।