फतुहा: फतुहा थाना क्षेत्र के नरमा गांव के पास से लापता हुई इंटर की छात्रा का नहीं मिल रहा कोई सुराग।
Fatwah, Patna | Feb 8, 2024 बुधवार की शाम नरमा गांव के पास से अपने घर इंटर की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा लापता हो गई है। परिजन द्वारा बुधवार को ही फतुहा थाने में लिखित शिकायत की गई है। गुरुवार को भी लापता छात्रा के बारे में किसी भी प्रकार जानकारी नहीं मिल पा रही है। लापता छात्रा की मां की गुरुवार को सदमे में मौत होने की भी सूचना है। पुलिस छात्रा के मोबाइल की सीडीआर तलाश रही है।