फतुहा: बीते रात यदुवंश नगर स्थित एक घर में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने घर वालों को बंधक बनाकर नगदी समेत लाखों के जेवरात लूटे।
Fatwah, Patna | Feb 8, 2024 यदुवंश नगर मोहल्ले में स्थित एक घर में हथियारबंद अपराधियों ने घर वालों को बंधक बनाकर लूटपाट किया है। विरोध करने पर मारपीट व घर में ही फायरिंग भी किया है। पीड़ित के अनुसार ₹100000 नगद, छ लाख रुपए के गहने और मोबाइल की लूट किया है। सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की छानबिन एवं बदमाशों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।