फतुहा: फतुहा नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने वार्ड 6,7,9 और 10 में चल रही विकास कार्यों का लिया जायजा।
Fatwah, Patna | Feb 8, 2024 फतवा नगर परिषद के मुख्य पार्षद रूपक कुमारी के प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने वार्ड 6,7,9 और 10 मैं घूम घूम कर चल रही विकास कार्यों का जायजा लिया है। टुनटुन यादव ने कहा कि इन चार वार्डो में करोड़ों के लागत से नली और गली का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद दूसरी वार्डो में भी नाली गली का निर्माण कराये जाने की योजना है। फतुहा का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।