फतुहा: फतुहा थाना पुलिस ने पुनपुन नदी के किनारे भूतनाथ इलाके से 720 लीटर देशी शराब किया बरामद।
Fatwah, Patna | Feb 7, 2024 फतुहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुनपुन नदी के किनारे भूतनाथ के पास से 720 लीटर देसी शराब बरामद किया है। मौके से शराब से जुड़े धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। फतुहा थाना पुलिस धंधेबाज को पता लगाने में जुटी हुई है। शराब की अनुमानित कीमत 75000 रूपये बताई जा रही है। शराब का खेप राघोपुर ददियारा क्षेत्र से लाया गया है।