फतुहा: छोटी लाइन बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान पर रंगदारी मांगने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई,पुलिस को सौपा।
Fatwah, Patna | Feb 7, 2024 फतुहा छोटी लाइन बाजार स्थित मोबाइल दुकान में रंगदारी मांगने आए युवक को ग्रामीणों ने पड़कर जमकर पिटाई करते हुए फतुहा थाना पुलिस को सौंप दिया है। युवक फतुहा स्टेशन रोड का रहने वाला सोनू कुमार है। पीड़ित दुकानदार कृष्णा केसरी ने उक्त युवक के खिलाफ रंगदारी मांगने का लिखित शिकायत किया है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ करते हुए मामले की जाँच करने में जुटी है।