छठ पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
दिनांक 12.11.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा कल्याणपुर एवं पूसा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शादीपुर छठ घाट, वासुदेवपुरम छठ घाट, कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत अन्य छठ घाटों एवं बिरौली छठ घाट का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण सुनिश्चित की जाएं।