गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे पिता पुत्र को किया गिरफ्तार
गोविंदगढ़ पुलिस के द्वारा हत्या के मामले में फरार चल रहे पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाप बेटे पर जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा 2000 रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है। थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि कैमासा में युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी, जिसमें अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया जबकि बाप बेटे फरार चल रहे थे।