गोविंदगढ़: रामबास में तालाब से पानी निकालने को लेकर पुलिस और महिलाओं के बीच हुई नोकझोंक, मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला
रामबास की हनुमान कॉलोनी में पानी भरने को लेकर महिलाएं रात को लाठियां लेकर पानी निकालना पहुंची। प्रशासन को जब सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने महिलाओं की समझाइश की। महिलाएं पुलिस से ही भिड़ गई । आरोप था कि उनके घरों में पानी भर रहा है। प्रशासन पानी निकालने में नाकाम है।