गोविंदगढ़: सैदमपुर में दो भाइयों की लड़ाई में देवर ने भाभी पर किया ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, घायल अवस्था में महिला का उपचार जारी
थाने क्षेत्र के गांव सैदमपुर में दो भाइयों की लड़ाई में एक भाई के द्वारा भाभी पर ट्रैक्टर चढ़ा कर जान से मारने का मामला सामने आया है। घायल को गोविंदगढ़ की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पारिवादी की और से ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला दर्ज करवाया गया है ।